विज्ञापन ₹ ☎️ 8827666688

अग्निवीर भर्ती 2026-27: ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम 1 से 12 जून तक, 15 मई से डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड

Share:

Join Whatsapp group

भोपाल के दो परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा, उम्मीदवारों को दलालों और फर्जी एजेंटों से सतर्क रहने की सलाह

THE NewsBar | भोपाल
भर्ती वर्ष 2026-27 के अंतर्गत अग्निवीर भर्ती रैली के लिए सेना भर्ती कार्यालय भोपाल ने ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) की तिथियां जारी कर दी हैं। भारतीय सेना की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों की ऑनलाइन परीक्षा 01 जून 2026 से 12 जून 2026 तक भोपाल के दो परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

परीक्षा प्रतिदिन चार शिफ्टों में होगी। इस बार अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का टाइपिंग टेस्ट भी ऑनलाइन परीक्षा केंद्र पर ही लिया जाएगा।

ऑनलाइन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 15 मई 2026 से भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट साथ रखना अनिवार्य होगा।

भोपाल में बनाए गए परीक्षा केंद्र

  1. आईओएन डिजिटल जोन आईडीजेड प्रेस्टीज श्री जयराम एजुकेशन सोसाइटी, कोकटा बाईपास, रायसेन रोड, भोपाल।
  2. आईओएन डिजिटल जोन आईडीजेड आरजीपीएम, सांखेड़ी, डानिश कुंज, कोलार रोड, भोपाल।

सेना भर्ती कार्यालय भोपाल ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों का पालन करें और निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।

किसी भी जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए अभ्यर्थी सेना भर्ती कार्यालय भोपाल के हेल्पलाइन नंबर 0755-2540954 और 9039018588 पर संपर्क कर सकते हैं।

भारतीय सेना ने स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और योग्यता आधारित है। उम्मीदवारों से दलालों एवं फर्जी एजेंटों के झांसे में नहीं आने की अपील की गई है।

error: Copy not allowed