विज्ञापन ₹ ☎️ 8827666688

छिंदवाड़ा में EOW की बड़ी कार्रवाई, रिटायर्ड PWD अधिकारी के ठिकाने पर छापा

Share:

Join Whatsapp group

छिंदवाड़ा। The NewsBar |  शहर में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने गुरुवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए परासिया रोड स्थित वंदना लॉन में छापा मारा। यह कार्रवाई पीडब्ल्यूडी के रिटायर्ड अधिकारी महेंद्र नागवंशी से जुड़े ठिकाने पर की गई, जहां टीम द्वारा गहन जांच की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, EOW की टीम सुबह बड़ी संख्या में मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू करते ही परिसर का मुख्य गेट अंदर से बंद कर दिया गया। जांच को पूरी तरह गोपनीय बनाए रखने के लिए किसी भी बाहरी व्यक्ति की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले से जुड़ी हो सकती है। जांच के दौरान टीम को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और साक्ष्य मिलने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक मामले में विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है।

EOW अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल सिर्फ छापेमारी की पुष्टि की जा सकती है और पूरी कार्रवाई खत्म होने के बाद ही आधिकारिक जानकारी दी जाएगी। संभावना है कि दोपहर बाद इस मामले में विस्तृत खुलासा किया जाएगा।

जरूर पढ़ें

विज्ञापन ₹ ☎️ 8827666688

error: Copy not allowed