विज्ञापन ₹ ☎️ 8827666688

छिंदवाड़ा: व्हीलचेयर मांगना पड़ा भारी! जिला अस्पताल में महिला और बेटे से मारपीट का आरोप, सिर फूटने से मचा हंगामा

Share:

Join Whatsapp group

◼ एक्सीडेंट में घायल बेटी, मदद मांगने पहुंची मां

THE NewsBar | छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में रविवार सुबह उस समय विवाद खड़ा हो गया जब सड़क हादसे में घायल बेटी को लेने पहुंची महिला के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया। पीड़ित महिला रेशा उईके ने बताया कि उनकी बेटी एक निजी फैक्ट्री में काम करती है और शनिवार रात ड्यूटी से घर लौटते समय सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई थी।

◼ व्हीलचेयर मांगने पर बढ़ा विवाद
फैक्ट्री कर्मचारियों ने घायल युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और बाद में परिवार को सूचना दी। परिजन रात में ही अस्पताल पहुंच गए। महिला के अनुसार रविवार सुबह करीब 7 बजे वह बेटी को ले जाने के लिए डॉक्टर से व्हीलचेयर मांगने पहुंची थीं, इसी दौरान विवाद की स्थिति बन गई।

◼ डॉक्टर और स्टाफ पर मारपीट का आरोप
महिला का आरोप है कि व्हीलचेयर मांगने पर डॉक्टर नाराज हो गए और अस्पताल स्टाफ के साथ गाली-गलौज शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर धक्का-मुक्की और मारपीट हुई। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि घटना में एक महिला सफाईकर्मी भी शामिल थी, जिससे उनके सिर में चोट आई। उनके बेटे के साथ भी मारपीट होने की बात कही गई है।

◼ अस्पताल में हंगामा, जांच की मांग तेज
घटना के बाद अस्पताल परिसर में हंगामे की स्थिति बन गई। परिजनों ने मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठाई है। वहीं अस्पताल प्रबंधन और संबंधित डॉक्टरों की ओर से अभी तक आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है।

समाचार पीड़ित पक्ष के आरोपों पर आधारित है, मामले में अस्पताल प्रशासन का पक्ष आना शेष है।

error: Copy not allowed