विज्ञापन ₹ ☎️ 8827666688

बरगी डैम क्रूज हादसा: तेज आंधी में नाव डूबी, कई लोगों की मौत; सीएम ने 4-4 लाख मुआवजे का ऐलान

Share:

Join Whatsapp group

The NewsBar | भोपाल/जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित में गुरुवार (30 अप्रैल) को एक बड़ा हादसा हो गया, जब तेज आंधी-तूफान के बीच पर्यटकों से भरा एक क्रूज डूब गया। इस दर्दनाक घटना में कई लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, क्रूज में करीब 29 यात्रियों के टिकट जारी किए गए थे। हादसे के बाद अब तक 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि शेष यात्रियों की तलाश के लिए SDRF और अन्य रेस्क्यू टीमें युद्ध स्तर पर अभियान चला रही हैं।


तेज मौसम बना हादसे की वजह

बताया जा रहा है कि अचानक आए तेज आंधी-तूफान और खराब मौसम के कारण क्रूज संतुलन खो बैठा और डैम के बीचों-बीच पलट गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन, पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।


सीएम ने जताया शोक, दिए त्वरित निर्देश

मुख्यमंत्री ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह और पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों को तत्काल मौके पर पहुंचने और राहत कार्यों की निगरानी के निर्देश दिए हैं।


राहत-बचाव कार्य जारी

घटनास्थल पर कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, SDRF और अन्य एजेंसियों की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। लापता लोगों को ढूंढने के लिए पानी में गोताखोरों की मदद ली जा रही है।

प्रशासन ने बताया कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और हर संभव संसाधन लगाए गए हैं ताकि जल्द से जल्द सभी लापता लोगों का पता लगाया जा सके।


सरकार ने दिया भरोसा

मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

जरूर पढ़ें

विज्ञापन ₹ ☎️ 8827666688

error: Copy not allowed