The NewsBar
Bhopal BJP Parshad Missing: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बीजेपी महिला पार्षद मधु शिवनानी के लापता होने के फोटो लगे पर्चे बंट गए हैं। वे वार्ड 61 की पार्षद (अवधपुरी क्षेत्र) हैं। पर्चे पर लिखा है पार्षद का पता बताने वाले को 5 हजार रुपए का ईनाम दिया जाएगा। ये पर्चे किसने बांटे इसका अब तक खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि, पार्षद के परिजन का कहना है कि वे अभी आउट ऑफ इंडिया हैं। उनके आने पर पर्चे बंटवाने वालों की पुलिस को शिकायत की जाएगी।