विज्ञापन ₹ ☎️ 8827666688

मध्य प्रदेश पुलिस में सब-इंस्पेक्टर और सूबेदार के 507 पदों पर बंपर भर्ती, आज से ऑनलाइन आवेदन शुरू

Share:

Join Whatsapp group

THE NewsBar | भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) और सूबेदार भर्ती परीक्षा-2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 507 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आज, 9 सितंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां आवेदन शुरू होने की तिथि:

9 सितंबर 2026  आवेदन की अंतिम तिथि: 23 सितंबर 2026  आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि: 28 सितंबर 2026  परीक्षा की तिथि: 28 अक्टूबर 2026 (दो पालियों में)  पदों का विवरण और शैक्षणिक योग्यता

पद का नाम रिक्तियां (Vacancy) अनिवार्य योग्यता
पद का नाम रिक्तियां (Vacancy) अनिवार्य योग्यता
सूबेदार (नॉन-टेक्निकल) 81 मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation)
सब-इंस्पेक्टर (स्पेशल आर्म्ड फोर्स) – केवल पुरुष 69 मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation)
सब-इंस्पेक्टर (डिस्ट्रिक्ट पुलिस फोर्स) 312 मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation)
सब-इंस्पेक्टर (आर्म्स) टेक्निकल 10 मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा
सब-इंस्पेक्टर (फोटो) टेक्निकल 9 मैथ्स, फिजिक्स और केमिस्ट्री में बैचलर डिग्री
सब-इंस्पेक्टर (Q.D.) टेक्निकल 4 मैथ्स, फिजिक्स और केमिस्ट्री में बैचलर डिग्री
सब-इंस्पेक्टर (फिंगर प्रिंट) टेक्निकल 22 मैथ्स, फिजिक्स और केमिस्ट्री में बैचलर डिग्री

आयु सीमा और वेतनमान (Salary)आयु सीमा:

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए. अनारक्षित वर्ग के पुरुषों के लिए अधिकतम आयु सीमा 33 वर्ष है, जबकि महिलाओं और आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट देकर अधिकतम आयु 38 वर्ष तय की गई है. आयु की गणना 1 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी।

वेतनमान:

चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-9 के अनुसार 36,200 रुपये से लेकर 1,14,800 रुपये तक प्रतिमाह वेतनमान और शासन के अन्य भत्ते दिए जाएंगे.  आवेदन शुल्क एवं चयन प्रक्रियाअनारक्षित (General) वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है, जबकि मध्य प्रदेश के मूल निवासी SC, ST, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह 250 रुपये रखा गया है. कियोस्क से आवेदन करने पर 60 रुपये और MP ऑनलाइन पोर्टल से आवेदन पर 20 रुपये का अतिरिक्त शुल्क देना होगा. उम्मीदवारों का अंतिम चयन दो चरणों की लिखित परीक्षा (प्रारंभिक और मुख्य), शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) और साक्षात्कार (Interview) में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा. परीक्षा के लिए भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रीवा, सागर, उज्जैन और सतना समेत कई शहरों में केंद्र बनाए गए हैं।

error: Copy not allowed