विज्ञापन ₹ ☎️ 8827666688

मप्र में मानसून की एंट्री का छठवां दिन: इंदौर में थमा मानसून, पांढुर्णा समेत 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Share:

Join Whatsapp group

THE NewsBar | भोपाल |  मध्यप्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री को छह दिन हो चुके हैं, लेकिन इसकी रफ्तार फिलहाल थम गई है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून पिछले छह दिनों से इंदौर के आसपास ही ठहरा हुआ है। हालांकि, प्रदेश के कई जिलों में अगले चार दिनों तक तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया कि अल नीनो के प्रभाव के कारण मानसून की गति धीमी हुई है। बावजूद इसके प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश होने के संकेत हैं। कई जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

🌧️ पांढुर्णा समेत इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

30 जून – 1 जुलाई:
बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट और पांढुर्णा में भारी बारिश की चेतावनी।

1 – 2 जुलाई:
नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, देवास, छिंदवाड़ा, बालाघाट और पांढुर्णा में भारी बारिश के आसार।

2 – 3 जुलाई:
नर्मदापुरम, डिंडोरी, हरदा, खंडवा, देवास, छिंदवाड़ा और बालाघाट में भारी बारिश, जबकि पांढुर्णा में तेज बारिश और 50 किमी/घंटा तक हवाएं चलने की संभावना।

3 – 4 जुलाई:
छिंदवाड़ा और रायसेन में भारी बारिश का अलर्ट। बैतूल, सिवनी, बालाघाट और पांढुर्णा सहित कई जिलों में तेज बारिश और आंधी की संभावना।

🌡️ प्रदेश के सबसे गर्म शहर

• खजुराहो – 41.2°C
• नौगांव – 40.5°C
• ग्वालियर – 40.3°C
• टीकमगढ़ – 39.8°C
• सीधी – 39.4°C

⚠️ मौसम विभाग की सलाह

  • खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें।
  • आकाशीय बिजली के समय खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें।
  • किसान मौसम का पूर्वानुमान देखकर ही खेतों में कार्य करें।
  • तेज हवा और बारिश के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहें।

THE NewsBar Appeal

बारिश के दौरान सतर्क रहें, मौसम विभाग की एडवाइजरी का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का अनुसरण करें।

जरूर पढ़ें

विज्ञापन ₹ ☎️ 8827666688

error: Copy not allowed