विज्ञापन ₹ ☎️ 8827666688

राम शांति विद्या मंदिर में दीक्षांत समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न, नन्हें विद्यार्थियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग

Share:

Join Whatsapp group

The NewsBar | पांढुर्णा। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी राम शांति विद्या मंदिर में प्राइमरी एवं प्री-प्राइमरी कक्षाओं के विद्यार्थियों का दीक्षांत समारोह हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती पूजन के साथ हुई। शाला चेयरमैन सुभाष बुधराजा ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरिभाऊ हांडे (बीईओ, पांढुर्णा), नरेंद्र बांबल (बीआरसी पांढुर्णा), मोरेश्वर ब्रह्मे (बीएसी पांढुर्णा), प्रशांत वाडेकर (डायरेक्टर, सुभाष मॉन्टेसरी पब्लिक स्कूल, सौंसर), डॉ. हीना वाडेकर (प्राचार्या, सुभाष मॉन्टेसरी पब्लिक स्कूल, सौंसर) एवं डॉ. वसुधा वाडेकर (प्राचार्या, सुभाष किड्स स्कूल, सौंसर) की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसी क्रम में प्राचार्या चारू गुलाटी एवं मैनेजर रोहित धवले ने चेयरमैन सुभाष बुधराजा, चेयरपर्सन सरोज बुधराजा तथा डायरेक्टर शिवम बुधराजा का स्वागत किया।

प्राचार्या चारू गुलाटी ने अतिथियों और अभिभावकों का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। प्री-प्राइमरी के बच्चों ने आकर्षक वेशभूषा में रैंप वॉक कर सभी का मन मोह लिया। कक्षा पहली के विद्यार्थियों ग्रेसी सोमकुंवर और नित्या भगत ने अपनी स्कूल जर्नी साझा की, वहीं अभिभावक अमिषा पोपट और प्रीति सोमकुंवर ने विद्यालय के प्रति अपने अनुभव व्यक्त किए।

कार्यक्रम में नन्हें बच्चों द्वारा मनमोहक नृत्य और सामूहिक गीत की प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित जनों को भावविभोर कर दिया। समारोह के दौरान कक्षा पहली के विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। बच्चों के आत्मविश्वास, आकर्षक वेशभूषा और मुस्कान ने पूरे कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

मंच संचालन शिक्षिका प्राजक्ता दाढ़ें के साथ नन्हें संचालक दर्श घागरे, देवांश पाठे और दिशिका डोंगरे ने किया। अतिथियों ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में प्राचार्या चारू गुलाटी, मैनेजर रोहित धवले, अभिभावकगण, शालेय स्टाफ एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अंत में प्री-प्राइमरी को-ऑर्डिनेटर रजनी गाकरे ने आभार प्रदर्शन कर कार्यक्रम का समापन किया।

error: Copy not allowed