विज्ञापन ₹ ☎️ 8827666688

रामनवमी पर मुख्यमंत्री का पांढुर्णा दौरा; ‘हनुमान लोक’ से विकास कार्यों की नई शुरुआत

Share:

Join Whatsapp group

शुभम नांदेकर, पांढुर्णा।

Mohan Yadav 26 मार्च को रामनवमी के पावन अवसर पर पांढुर्णा जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे जामसांवली धाम में ‘हनुमान लोक’ का लोकार्पण करेंगे तथा जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित अन्य महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।

जामसांवली धाम में मुख्य कार्यक्रम (समय-निर्धारण के साथ)

प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री का आगमन दोपहर 03:00 बजे हेलिपैड (सौंसर, जिला पांढुर्णा) पर होगा। इसके बाद उनका कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा »

03:10 बजे – 03:20 बजे: स्वागत गेट, हनुमान लोक पर आगमन

03:20 बजे – 03:35 बजे: हनुमान लोक भ्रमण

03:35 बजे – 03:40 बजे: नवीन सभा मंडप से मंदिर में प्रवेश

03:40 बजे – 03:47 बजे: देहली पूजन

03:47 बजे – 04:10 बजे: गर्भगृह दर्शन

04:10 बजे – 04:15 बजे: ट्रस्ट सदस्यों से भेंट

04:15 बजे – 04:20 बजे: श्रमिक बंधुओं का स्वागत

04:20 बजे – 04:25 बजे: मुख्य सभा स्थल आगमन

04:25 बजे – 04:30 बजे: प्रदर्शनी अवलोकन

04:30 बजे – 04:35 बजे: मंच पर आगमन

04:35 बजे – 04:40 बजे: दीप प्रज्वलन एवं कन्या पूजन

04:40 बजे – 04:45 बजे: “वंदे मातरम्”

04:45 बजे – 04:55 बजे: स्वागत संबोधन

04:55 बजे – 05:10 बजे: भूमिपूजन एवं लोकार्पण

05:10 बजे – 05:20 बजे: हितलाभ वितरण

05:20 बजे से आगे: जनसभा एवं संबोधन

लोकार्पण एवं वर्चुअल भूमिपूजन

इसी क्रम में मुख्यमंत्री पांढुर्णा के सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण करेंगे। साथ ही जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं जिला भाजपा कार्यालय का वर्चुअल भूमिपूजन भी जामसांवली धाम से किया जाएगा।

अन्य कार्यक्रमों में सहभागिता

मुख्यमंत्री इससे पूर्व Rameshwaram Dham Sihora में आयोजित सतचंडी यज्ञ में शामिल होंगे तथा तेंदूपत्ता बोनस कार्यक्रम में भाग लेने के बाद जामसांवली धाम पहुंचेंगे।

समीक्षा बैठक एवं तैयारियां

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देश पर सौंसर तहसील कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें व्यवस्थाओं एवं विभागीय जिम्मेदारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

व्यवस्थाओं के विशेष निर्देश

  • सभी लोकार्पण एवं भूमिपूजन स्थलों पर शिलालेख लगाने के निर्देश
  • लगभग 20 हजार हितग्राहियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने की योजना
  • बस, भोजन पैकेट एवं पेयजल की व्यवस्था
  • सभी अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए आईडी कार्ड अनिवार्य

हितलाभ वितरण एवं समापन

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को लाभ वितरण किया जाएगा। प्रशासन ने सभी तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण कर कार्यक्रम को सफल, सुव्यवस्थित एवं गरिमामय बनाने के निर्देश दिए हैं।

जरूर पढ़ें

विज्ञापन ₹ ☎️ 8827666688

error: Copy not allowed