विज्ञापन ₹ ☎️ 8827666688

रेनबो हायर सेकेंडरी स्कूल का शानदार परीक्षा परिणाम, 10वीं-12वीं के साथ 5वीं व 8वीं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन

Share:

Join Whatsapp group

The NewsBar | पांढुर्णा। नगर के रेनबो हायर सेकेंडरी स्कूल ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में बेहतरीन परिणाम देकर शिक्षा क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान कायम की है। कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया, वहीं कक्षा 5वीं और 8वीं का परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे पूरे विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।

कक्षा 10वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन
कक्षा 10वीं में लावण्या दिनेश घाटोड़े ने 91.4% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। सृष्टि प्रल्हाद धारपुरे ने 80.2% के साथ द्वितीय तथा वेदिका राधेश्याम माटे ने 79.6% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा 20 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल कर विद्यालय का मान बढ़ाया।

कक्षा 12वीं में भी रही शानदार सफलता
कक्षा 12वीं में गणित संकाय से गुंजन जितेन्द्र डोंगरे ने 82.2% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। भावना सुनील रबडे ने 81% अंक हासिल किए। वहीं जीव विज्ञान संकाय से द्रिशिका मिथुन शाह ने 74.8% अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता दर्ज की।

5वीं और 8वीं का शत-प्रतिशत परिणाम
विद्यालय के लिए गर्व की बात है कि कक्षा 5वीं और 8वीं का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा।
कक्षा 5वीं में मेहुल राहुल डाहारे (91%) प्रथम, इशानी सुरेन्द्र पराड़कर (86.5%) द्वितीय तथा प्रिंस राजेश जाट (86%) तृतीय स्थान पर रहे।
कक्षा 8वीं में मोहिनी दिवाकर रेवतकर (89.5%) प्रथम, रुचिका राजेंद्र ठाकरे (89.3%) द्वितीय तथा हिमानी निमेश गाडरे (89.2%) तृतीय स्थान पर रहीं।

प्रबंधन व प्राचार्य ने दी शुभकामनाएं
विद्यालय के संचालक अनिल वानोड़े एवं राम नंदेवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग को दिया।

प्राचार्य अमोल नंदेवार ने भी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके अनुशासन, दृढ़ निश्चय और निरंतर प्रयास का परिणाम है। उन्होंने अभिभावकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे ही उत्कृष्ट परिणाम की उम्मीद जताई।

रेनबो हायर सेकेंडरी स्कूल का यह शानदार परीक्षा परिणाम न केवल क्षेत्र में शिक्षा के उच्च मानकों को दर्शाता है, बल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत भी बन गया है।

error: Copy not allowed